बेमेतरा में 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, जिले का प्रदर्शन बेहतर

बेमेतरा में 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, जिले का प्रदर्शन बेहतर

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज 29 अप्रैल 2026 को हाई स्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। जारी परिणाम में बेमेतरा जिले का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है।

10वीं का परिणाम: 71.82 प्रतिशत सफलता
जिले में 10वीं कक्षा के कुल 12,169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12,009 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 8,607 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 71.82 रहा।

12वीं का परिणाम: 82.39 प्रतिशत सफलता
हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा में जिले के 8,677 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 8,640 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 7,116 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.39 दर्ज किया गया।

प्रावीण्य सूची में जिले के विद्यार्थियों ने बनाया स्थान
हायर सेकेंडरी परीक्षा में जिले के 2 विद्यार्थियों ने राज्य प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इनमें

ओमनीश वर्मा, उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बेमेतरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कुमारी खुशी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुर्रा, नवागढ़ की छात्रा ने नौवां स्थान प्राप्त किया।इन उपलब्धियों से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई
कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।

बेमेतरा की बेटियों ने बढ़ाया मान, 12वीं बोर्ड में प्रदेश टॉप-टेन में चमकी ओमनी वर्मा व लक्ष्मी साहू  बेमेतरा जिले के लिए इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम गर्व का विषय बनकर सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परिणाम में जिले की दो होनहार छात्राओं ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा ओमनी वर्मा ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं लक्ष्मी साहू ने टॉप-टेन में नौवां स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य से मिली सफलता
ओमनी वर्मा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया। ओमनी ने बताया कि वे प्रतिदिन 11 से 12 घंटे पढ़ाई करती थीं । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया।

उनके माता-पिता ने भी बताया कि उन्होंने हमेशा बेटी को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और हर परिस्थिति में उसका साथ दिया। ओमनी का मानना है कि कठिन परिश्रम, समय का सही उपयोग और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

सीमित संसाधनों में लक्ष्मी ने रचा सफलता का इतिहास
दूसरी ओर लक्ष्मी साहू ने भी सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत कर प्रदेश की टॉप-टेन सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया। उनका यह प्रदर्शन इस बात का उदाहरण है कि स्पष्ट लक्ष्य और सच्ची लगन से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है।

विद्यालय व शिक्षकों ने जताया गर्व
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत के साथ-साथ विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन का परिणाम है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी जिले के विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

जिले का परीक्षा परिणाम भी रहा बेहतर
जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. चतुर्वेदी के अनुसार, वर्ष 2026 में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 12,909 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें से 8,607 उत्तीर्ण हुए। जिले का कुल परिणाम 71.82 प्रतिशत रहा।इसी प्रकार 12वीं बोर्ड परीक्षा में 8,640 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें 7,116 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए और कुल परिणाम 82.39 प्रतिशत दर्ज किया गया।

जिले में जश्न का माहौल, छात्राओं को मिल रहीं बधाइयाँ
ओमनी वर्मा और लक्ष्मी साहू की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। परिवारजनों, मित्रों और आसपास के लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। शहरभर में उनकी उपलब्धि की चर्चा हो रही है और उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

अन्य विद्यार्थियों के लिए बनीं प्रेरणा
ओमनी और लक्ष्मी की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि बेमेतरा जैसे जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सही दिशा, मार्गदर्शन और मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments