जिला पंचायत सदस्यों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन स्व गणना पत्रक भरने किया गया प्रशिक्षित

जिला पंचायत सदस्यों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन स्व गणना पत्रक भरने किया गया प्रशिक्षित

कवर्धा टेकेश्वर दुबे :  जिला पंचायत कबीरधाम के सामान्य सभा की बैठक में जनगणना के लिए ऑनलाईन द्वारा स्व गणना पत्रक भरने की जानकारी सभी सदस्यों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई। मास्टर ट्रेनर राजेश तिवारी ने ऑनलाईन मॉडल के माध्यम से मकानों की गणना किये जाने की चरणवार जानकारी दी। जिसमें मकान का विवरण, लेंटर युक्त मकान, बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, वाहन सुविधा जैसे विवरणों को दर्ज करने के विषय में बताया गया। परिवारों की गणना में मुखिया का विवरण, जाति, परिवार के सदस्यों की संख्या सहित अन्य जानकारी दर्ज करने का लाईव डेमोन्ट्रेशन प्रस्तुत किया गयां। सभी को बताया गया कि ऑनलाईन भरने की प्रक्रिया प्रातः 6ः00 से रात्री 12ः00 बजे तक की जा सकती है। तथा प्रत्येक परिवार से मुखिया द्वारा एक मोबाइल से ही लाॅगइन किया जा सकता है। ऑनलाइन स्व गणना और मकान संख्या के संबंध में जिला पंचायत सदस्य  राम कुमार भट्ट एवं श्री वीरेंद्र साहू द्वारा जानकारी चाही गई जिस पर शंकाओं का समाधान मास्टर ट्रेनर श्री राजेश तिवारी द्वारा किया गया। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सामान्य सभा की बैठक में प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम  अभिषेक अग्रवाल,उपाध्यक्ष  कैलाश चन्द्रवंशी, सदस्य  दीपा पप्पू धुर्वे,  रामकुमार भट्ट,  राजेश्वरी धृतलहरे,  पूर्णिमा मनीराम साहू,  ललिता रूपसिंह धुर्वे,  राज कुमार मेरावी, विरेन्द्र कुमार साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया श्रीमती नंदनी राज कुमार साहू एवं विधायक प्रतिनिधि कवर्धा  भूखन साहू के साथ सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहें।  प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी जिला पंचायत सदस्यों एवं अधिकारियों को सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने प्रोत्साहित किया कि वे अपना स्व गणना पत्रक ऑनलाईन के माध्यम से दर्ज करे तथा आम जनता को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करे। प्रशिक्षण में सभी को कहा गया कि जनगणना में भरे गए जानकारी का उपयोग विभिन्न नीतियों को बनाए जाने में किया जाता है ताकि समाज के अंतिम छोर तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंच सके। सभी से आह्वान किया गया कि वह अपनी जानकारी सही भरे तथा इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments