रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग में जल्द ही 450 के करीब प्राचार्य और व्याख्याताओं को राज्य सरकार एक से दूसरे स्कूल में तबादला करने जा रही है। चर्चा है, किसी भी दिन स्कूल शिक्षा विभाग जंबो तबादला आदेश जारी कर सकता है।
स्कूल शिक्षा विभाग में स्थानांतरण की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। तबादले की चर्चा के बीच इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही है, शिक्षकों के साथ ही व्याख्याताओं और प्रिंसिपल का आदेश जारी होगा। जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। चीफ सिकरेट्री ने एक आदेश जारी कर जनगणना कार्य में जिन शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनकी छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। यही कारण है कि जनगणना ड्यूटी के चलते शिक्षकों का तबादला जनगणना कार्य तक नहीं होगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
चूंकि प्राचार्य और लेक्चसर्स की ड्यूटी जनगणना कार्य में नहीं लगाई जाती है और इस बार भी नहीं लगी है, यही कारण है कि जल्द ही इन दोनों कैडर में स्थानांतरण आदेश सरकार की ओर से जारी होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपनी समहति के साथ समन्वय में फाइल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजी थी। चर्चा है, सीएम ने तबादले को लेकर अपनी सहमति दे दी है। सीएम की सहमति के बाद इस बात की संभावना जताई जा रही है, स्कूल शिक्षा विभाग किसी भी दिन प्रिंसिपल और लेक्चसर्स का स्थानांतरण आदेश जारी कर सकता है। तबादला सूची में तकरीबन 450 प्रिंसिपल और लेक्चसर्स के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
ये आदेश जल्द होंगे जारी
समन्वय बैठक के दौरान सीएस ने अधिसूचित क्षेत्रो में होने वाले तबादलों को लेकर जरूरी निर्देश जारी किया है। लिहाजा आपसी सहमति के आधार पर जिन प्राचार्य और लेक्चरर्स के तबादले होने है, सूची तकरीबन फाइनल हो गई है। अधिसूचित क्षेत्र में जिन प्राचार्य और लेक्चरर्स के तबादले होने है, सूची बनाई जा रही है।


Comments