शार्दुल ठाकुर बने IPL इतिहास के सबसे अनोखे इम्पैक्ट सब, मैदान में रहे लेकिन नहीं फेंकी एक भी गेंद

शार्दुल ठाकुर बने IPL इतिहास के सबसे अनोखे इम्पैक्ट सब, मैदान में रहे लेकिन नहीं फेंकी एक भी गेंद

आईपीएल में कब क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता। रोज नए नए चमत्कार देखने के लिए मिलते हैं। अब बुधवार को वो भी काम हो गया, जो पहले कभी नहीं हुआ था। आईपीएल में इम्पैक्ट सब का नियम ​इसलिए लाया गया था, ताकि टीमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज या फिर गेंदबाज को मौका दे सकें, लेकिन ये पहली बार देखने को मिला, जब इम्पैक्ट सब ने केवल फील्डिंग की। ये अपने आप में अनोखी बात है और इसको लेकर सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं। 

शार्दुल ठाकुर मुंबई के इम्पैक्ट सब, लेकिन केवल फील्डिंग तक सीमित

इम्पैक्ट सब प्लेयर का रूल आईपीएल में साल 2023 में आया था। यानी इसे लागू हुए चार साल हो गए हैं। तब से लेकर अ​ब तक करीब करीब हर टीम का इसका इस्तेमाल करती है, लेकिन अभी ऐसा नहीं हुआ कि इम्पैक्ट सब ने ना तो बैटिंग की हो और ना ही बॉलिंग, केवल फील्डिंग करता हुआ रह गया हो। ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर बन गए हैं, जो कि मुंबई इंडियंस के लिए इस साल आईपीएल खेल रहे हैं। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सातवें ओवर में आए शार्दुल, लेकिन कप्तान ने नहीं ​करवाया एक भी ओवर

बुधवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 240 से अधिक रन बना दिए। इसके बाद एसआरएच की बैटिंग शुरू हुई और मुंबई ने गेंदबाजी की। जब मैच की दूसरी पारी का सातवां ओवर चल रहा था, तब मुंबई ने इम्पैक्ट सब रूल का इस्तेमाल किया। रॉबिन मिंज बाहर गए और शार्दुल ठाकुर आ गए। रॉबिन मिंज ने एक बॉल पर एक रन बनाया और नाबाद रहे। यानी शार्दुल ठाकुर सातवें ओवर से लेकर आखिरी तक मैदान में रहे, लेकिन उनसे कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक भी बॉल नहीं डलवाई। मुं​बई की टीम पहले ही बैटिंग कर चुकी थी, तब शार्दुल आए, इसलिए बैटिंग का तो सवाल ही नहीं, लेकिन कम से कम गेंदबाजी तो करवाई ही जा सकती थी। 

एसआरएच के बल्लेबाजों ने जमकर की धुनाई

कप्तान हार्दिक पांड्य ने ऐसे वक्त में भी शार्दुल से बॉलिंग नहीं कराई, जबकि जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दुनिया के धाकड़ गेंदबाज भी पिट रहे थे। जब मुंबई ने 240 रन बना दिए, तब उम्मीद नहीं थी कि एसआरएच इस स्कोर को चेज कर लेगी, लेकिन हैदराबाद ने कमाल कर दिया। बल्लेबाजों ने एमआई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments