SP किरण चव्हाण का सख्त संदेश: “नो हेलमेट, नो राइड” — जवानों को दिलाई सुरक्षा की शपथ

SP किरण चव्हाण का सख्त संदेश: “नो हेलमेट, नो राइड” — जवानों को दिलाई सुरक्षा की शपथ

सुकमा :  जिले में पुलिस जवानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण द्वारा डीआरजी जवानों को पुराना एसपी ऑफिस नक्सल सेल में हेलमेट वितरित किए गए। यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जानमाल की क्षति को रोकने के उद्देश्य से एसपी ने संवेदनशील पहल करते हुए पुलिस जवानों के लिए कुल 1050 हेलमेट उपलब्ध कराए, ताकि ड्यूटी के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कार्यक्रम के दौरान एसपी किरण चव्हाण ने जवानों को शपथ दिलाई कि वे बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाएंगे और शराब पीकर कभी वाहन संचालन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कई जवान महंगी गाड़ियां लोन पर खरीद लेते हैं, लेकिन हेलमेट का उपयोग नहीं करते, जो दुर्घटना के समय जानलेवा साबित होता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 10 से 15 लोगों की मौत हो रही है, जिसका बड़ा कारण लापरवाही और नियमों का उल्लंघन है।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह ने भी जवानों को जागरूक करते हुए कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों में कई जवान दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसमें हेलमेट न पहनना मुख्य कारण रहा है। उन्होंने जवानों से अपील की कि हेलमेट पहनते समय उसकी बक्कल अवश्य लगाएं। इस अवसर पर एएसपी  अभिषेक वर्मा, डीएसपीमनीष रात्रे, रक्षित निरीक्षक  रवि उपाध्याय, यातायात प्रभारी निरीक्षक अनुराग सोनवानी सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments