स्वामी आत्मानंद स्कूल, छुरा में वार्षिक परीक्षा परिणामों का भव्य आयोजन; मेधावी छात्रों का सम्मान

स्वामी आत्मानंद स्कूल, छुरा में वार्षिक परीक्षा परिणामों का भव्य आयोजन; मेधावी छात्रों का सम्मान

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छुरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भारी उपस्थिति रही।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमडीसी (SMDC) अध्यक्ष  सी.आर. सिन्हा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक जैन, उत्तम साहू और तामेश्वर निषाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का गरिमामयी मंच संचालन विद्यालय के व्याख्याता दिवस कुमार यादव और बिनेश कुमार डनसेना द्वारा किया गया।

अतिथियों और प्रधानाचार्य का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सी.आर. सिन्हा ने कहा कि, "शिक्षा ही प्रगति की नींव है। आज के इन मेधावी छात्रों को देखकर गर्व हो रहा है, इनकी सफलता के पीछे इनके माता-पिता और शिक्षकों का समर्पण है।" विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा, "आज का दिन हमारे स्कूल के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। हमारे छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं सहित सभी कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है।"

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मेधावी छात्रों का प्रदर्शन
प्रधानाचार्य की उपस्थिति में घोषित परिणामों के अनुसार, कक्षा प्रथम में युवांशी बघेल (97.60%) प्रथम, मान्यता सोम (94.93%) द्वितीय और मान्हवी निर्मलकर (93.86%) तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा द्वितीय में दिशांक मरकाम (96.20%), तेजस्वी नायक (95.70%) और कुमकुम यादव (95.60%) ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय के परिणामों में कुमकुम वर्मा (98%), कुणाल सिंह ठाकुर (96.20%) और ईशा नायक (91.80%) शीर्ष पर रहे।कक्षा चौथी में लक्ष्य चंद्राकर (98.40%), अनिरुद्ध निर्मलकर (98.30%) और सरफराज खान (96.70%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा छठी में प्रेरणा त्रिपाठी (92.10%), झरना यादव (90.70%) और मान्यता मेहता (89.40%) ने बाजी मारी। कक्षा सातवीं में हर्षा पटेल (93.90%), हेमप्रभा साहू (93.40%) और तेजस्वी कंवर (92.90%) ने स्थान हासिल किया। कक्षा नवीं में अदिति निर्मलकर (92.60%), प्रयाग कंसारी (92.20%) और गरिमा अग्रवाल (87.40%) ने टॉप किया।

बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र एवं राज्य स्तरीय उपलब्धि विद्यालय के लिए विशेष गौरव का विषय बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम रहा। कक्षा 10वीं से योगिता ध्रुव (91.33%), सिद्धार्थ कंवर (90.17%) और विभा देवांगन (88.17%) ने शानदार अंक प्राप्त किए। कक्षा 12वीं में महक सचदेव ने 97% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में 7वां स्थान प्राप्त कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके साथ तनिया चंद्राकर (94%) और लीना कंवर (90.40%) ने भी उत्कृष्ट सफलता दर्ज कराई। कक्षा 11वीं में सिमरन सचदेव (93.40%), नरेश कुमार बंजारे (85%) और दुमेश्वरी यादव (81.60%) ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments