छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: परिवहन विभाग के 20 अधिकारियों का तबादला, RTO-ARTO भी शामिल

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: परिवहन विभाग के 20 अधिकारियों का तबादला, RTO-ARTO भी शामिल

रायपुर :  राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों के परिवहन अधिकारी को इधर से उधर किया गया है।परिवहन विभाग ने 20 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) और अन्य अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। सभी अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

परिवहन विभाग के इन अधिकारियों का हुआ तबादला

ट्रांसफर आदेश में जिन अधिकारियों का नाम शामिल है, उसमें विवेक सिन्हा, अब्दुल मुजाहिद, मोहन साहू, गौरव साहू, अनिल भगत, प्रकाश रावटे, अतुल असैय्या, योगेश भंडारी, किशनलाल माहौर, शिवभगत रावटे, आनंद शर्मा, अमित प्रकाश कश्यप, रामकुमार ध्रुव, ऋषभ नायडू, गौरव पाटले, चुन्नूलाल देवांगन, रविंद्र ठाकुर, अरविंद भगत, युगेश्वरी वर्मा और विजय निकुंज हैं।

इनमें कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में जिला परिवहन अधिकारी के रूप में भेजा गया है, जबकि कुछ को परिवहन मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

देखिये लिस्ट-








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments