प्रकाश विद्यालय, किरंदुल की छात्रा संध्या साव ने लहराया सफलता का परचम, 87% अंक से बढ़ाया मान

प्रकाश विद्यालय, किरंदुल की छात्रा संध्या साव ने लहराया सफलता का परचम, 87% अंक से बढ़ाया मान


किरंदुल (दंतेवाड़ा) : प्रकाश विद्यालय, किरंदुल की छात्रा संध्या साव ने ICSE 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 87% अंक हासिल किए हैं। अपने उत्कृष्ट परिणाम के साथ उन्होंने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है।संध्या साव की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखते हुए यह मुकाम हासिल किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप टी मैथ्यू ने संध्या साव की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी ही विद्यालय की असली पहचान होते हैं, जो अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखते हैं।संध्या साव की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments