छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया D.El.Ed फर्स्ट और सेकंड ईयर का टाइम टेबल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया D.El.Ed फर्स्ट और सेकंड ईयर का टाइम टेबल

 रायपुर: डिप्लोमा इन एलिमेंट्री फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर की मुख्य अवसर परीक्षा की तारीख घोषित की गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने समय सारणी जारी की है। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थी समय सारणी को मंडल की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रथम वर्ष की परीक्षा 28 मई से 12 जून तक और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 29 मई से 10 जून तक होगी। शिक्षा मंडल ने कहा है कि परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई अवकाश अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षायें निर्धारित समयनुसार यथावत सम्पन्न होगी। आवश्यक होने पर परीक्षा तिथि एवं समय में मण्डल कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है।

नीचे देखें समय सारणी...

प्रथम वर्ष के अंतर्गत बाल विकास एवं सीखना, ज्ञान-पाठ्यचर्या व शिक्षण शास्त्र, शैक्षिक तकनीकी, हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-1, अंग्रेजी भाषा प्रोफिसिएंसी, गणित व गणित शिक्षण, पर्यावरण व पर्यावरण शिक्षण तथा शालेय संस्कृति, प्रबंधन एवं विकास विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगी। वहीं द्वितीय वर्ष में आधुनिक विश्व के संदर्भ में भारतीय शिक्षा, सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में संज्ञान एवं अधिगम, विविधता एवं समावेशी शिक्षा, हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-2, अंग्रेजी एवं संस्कृत शिक्षण तथा गणित/विज्ञान/सामाजिक विज्ञान शिक्षण विषय शामिल हैं।

परीक्षा दिवस पर परीक्षार्थियों को प्रातः 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में उपस्थित होकर स्थान ग्रहण करना अनिवार्य होगा। उत्तरपुस्तिका का वितरण 9:05 बजे, प्रश्नपत्र अध्ययन हेतु 9:10 बजे तथा उत्तर लेखन कार्य 9:15 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12:15 बजे तक चलेगा।

 

मण्डल द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षाकाल के दौरान यदि शासन द्वारा कोई अवकाश अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। आवश्यकता होने पर परीक्षा तिथि एवं समय में बिना पूर्व सूचना परिवर्तन करने का अधिकार मण्डल के पास सुरक्षित रहेगा। विस्तृत समय- सारणी मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments