दिल से लेकर डायबिटीज तक फायदेमंद है अर्जुन की छाल, जानिए सेवन का सही तरीका

दिल से लेकर डायबिटीज तक फायदेमंद है अर्जुन की छाल, जानिए सेवन का सही तरीका

औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकती है। अगर आपने सही मात्रा में और सही तरीके से अर्जुन की छाल को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लिया, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन की छाल में टैनिन, फ्लेवोनोइड्स, ग्लाइकोसाइड्स, ट्राइटरपेनॉइड्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है।

दिल के लिए फायदेमंद- कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन किया जा सकता है। अर्जुन की छाल आपके दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मिलेंगे फायदे ही फायदे- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी अर्जुन की छाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अर्जुन की छाल गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है। गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए अर्जुन की छाल को कंज्यूम किया जा सकता है। इतना ही नहीं, औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल आपकी बोन हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

सेवन करने का तरीका- अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है। सबसे पहले एक पैन में पानी निकाल लीजिए। अब इस पैन में पोषक तत्वों से भरपूर अर्जुन की छाल को एड कर पानी को अच्छी तरह से उबाल लीजिए। इसके बाद आप अर्जुन की छाल के काढ़े को छानकर पी सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लिमिट में रहकर ही अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments