पुलिसिया रौब का VIDEO वायरल: बोराई थाना प्रभारी ने व्यापारी पर उठाया हाथ, मचा बवाल

पुलिसिया रौब का VIDEO वायरल: बोराई थाना प्रभारी ने व्यापारी पर उठाया हाथ, मचा बवाल

धमतरी :  जिले के बोराई थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह एक मुर्गा व्यापारी पर हाथ उठाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामला ओडिशा बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव निवासी मुर्गा व्यापारी शब्बीर मेमन मुर्गा खरीदने बोराई गांव आया था। इसी बीच पुलिस के रुकने के इशारे के बावजूद अपनी गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा कर उसे रुकवाया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक की इस मनमानी से नाराज बोराई थाना प्रभारी भड़क गए और मौके पर ही गाली देते हुए व्यापारी पर हाथ उठाया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments