वैभव सूर्यवंशी को आउट कर आक्रामक जश्न मनाना पड़ा भारी, काइल जेमिसन पर IPL का एक्शन

वैभव सूर्यवंशी को आउट कर आक्रामक जश्न मनाना पड़ा भारी, काइल जेमिसन पर IPL का एक्शन

आईपीएल 2026 सीजन का 43वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला गया, जिसमें दिल्ली की टीम 7 विकेट से मैच को अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को आईपीएल की तरफ से वॉर्निंग और फटकार का सामना करना पड़ा। जेमिसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में गेंद से काफी शानदार आगाज किया था जिसमें उन्होंने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर 15 साल आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का विकेट हासिल किया, जिसमें उन्होंने इसका जश्न काफी आक्रामक तरीके से मनाया जिसे देख उस समय सभी हैरान जरूर रह गए थे।

काइल जेमिसन के खाते में जुड़ा एक डिमेरिट प्वाइंट

वैभव सूर्यवंशी ने काइल जेमिसन के ओवर में जब उनकी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका लगा दिया, इसके बाद वैभव अपनी पारी की दूसरी गेंद पर फिर से बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह जेमिसन की अंदर आती गेंद को समझने में गलती कर गए और बोल्ड हो गए। जेमिसन ने इसके बाद आक्रामक जश्न मनाया और वैभव के पास जाकर उन्होंने जोरदार हुंकार भरी। इसी को लेकर मुकाबले के बाद काइल जेमिसन को आईपीएल आचार संहिता लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जिसमें उन्हें कड़ी फटकार लगने के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जेमिसन ने अपनी गलती को स्वीकार किया

काइल जेमिसन ने आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। आईपीएल की तरफ से इस मामले में जारी किए गए बयान में उन्होंने जानकारी दी कि जेमिसन को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसमें किसी खिलाड़ी द्वारा ऐसी हरकत करना या ऐसा रिएक्शन देना जिससे दूसरा खिलाड़ी भड़क जाए उससे संबंधित है। जेमिसन ने इस मामले में मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा मिली सजा को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में इस मामले की अब आगे कोई सुनवाई नहीं होगी। इस मुकाबले में जेमिसन ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन उसे बरकरार रखने में कामयाब नहीं रह सके। जेमिसन ने इस मैच में अपने 4 ओवर्स में 48 रन देने के साथ सिर्फ एक विकेट ही हासिल किया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments