ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी: ताकत दिखाई तो मिलेगा ‘करारा जवाब’

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी: ताकत दिखाई तो मिलेगा ‘करारा जवाब’

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के एक वरिष्ठ नेता ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला है। ईरानी नेता सैयद मेहदी तबाताबाई ने शुक्रवार को कहा कि अगर ईरान के खिलाफ ताकत का इस्तेमाल किया गया, तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिका की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वाशिंगटन 'कमजोर मनोवैज्ञानिक खेल' और चुनावी बयानबाजी में लगा हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी नेतृत्व संकट से निपटने में वकीलों की सलाह पर ज्यादा निर्भर है।

तबाताबाई ने अमेरिका से हालिया हमलों के लिए मुआवजा देने और क्षेत्र में अपनी नीति बदलने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपने कदमों पर पुनर्विचार करना चाहिए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ट्रंप पर सीधा हमला

ईरानी नेता ने सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपनी नीतियों से बाहर निकलना चाहिए और अपने किए का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान दुनिया में शांति और दोस्ती का समर्थक है, लेकिन अगर कोई देश ताकत की भाषा में बात करेगा, तो उसे सख्त जवाब मिलेगा।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच हालिया संघर्ष के बाद सीजफायर लागू है, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं हैं। दोनों पक्षों की ओर से लगातार तीखी बयानबाजी हो रही है, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि कहीं यह संघर्ष फिर से न बढ़ जाए।

कूटनीतिक प्रयासों पर असर

तबाताबाई के बयान से यह भी साफ होता है कि मौजूदा कूटनीतिक प्रयास काफी नाजुक स्थिति में हैं। उन्होंने दोहराया कि ईरान शांति चाहता है, लेकिन उकसावे की स्थिति में जवाब देने के लिए तैयार है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments