‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग शुरू! रावण बनकर यश ने संभाला मोर्चा

‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग शुरू! रावण बनकर यश ने संभाला मोर्चा

इस वक्त कई बिग बजट फिल्मों पर काम चल रहा है. न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि साउथ भी इस मामले में पीछे नहीं है. पर भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म रणबीर कपूर की ‘रामायण’ है. जिसका नमित मल्होत्रा ने बजट खुद 4000 करोड़ रुपये बताया था. वहीं, नीतेश तिवारी ही इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. जहां पहला पार्ट दिवाली, 2026 में रिलीज होगा. तो 2027 तक पार्ट 2 का इंतजार करना होगा. फिलहाल ‘रामायण’ एडिटिंग टेबल पर है, जिसका शूट बहुत पहले ही सारे एक्टर्स कंप्लीट कर चुके हैं. साथ ही अब सीक्वल पर जबरदस्त अपडेट सामने आ गया है. जिस एक्टर की सबसे पहले मेकर्स तैयारी शुरू कर रहे हैं, वो यश ही हैं.दरअसल ‘रामायण’ में यश डबल जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जी हां, वो फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं, साथ ही पिक्चर में रावण का किरदार निभा रहे हैं. फिलहाल एक्टर का फोकस ही ‘टॉक्सिक’ पर है. हाल ही में एक रिपोर्ट से पता लगा कि यश ने ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है. फिलहाल वो अपने सोलो सीन्स की शूटिंग में बिजी हैं. साथ ही मेकर्स का फोकस भी रावण वाले हिस्से पर है. पूरा अपडेट जान लीजिए.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

रावण बनकर लौटे यश, बड़ी तैयारी शुरू:- ‘रामायण’ को लेकर पहले ही क्लियर हो चुका है रणबीर कपूर और यश एक बार भी आमने-सामने नहीं आएंगे. दोनों की अलग-अलग अपनी कहानी दिखाई जाएगी. साथ ही रावण का भी फिल्म में सिर्फ एक शेड नहीं दिखेगा. बल्कि मेकर्स रावण को अच्छी तरह से पेश करने वाले हैं. हाल ही में रिपोर्ट से पता लगा कि, रामायण पार्ट 2 का ये शूटिंग शेड्यूल कुछ ऐसी चीजों की तलाश में है, जो लोगों को बेचैन कर दे. कहा जा रहा है कि यश के अकेले वाले सीन के लिए पूरा एक हिस्सा दे दिया गया है.

क्यों पहला शेड्यूल यश के नाम है:-फिलहाल यश फिल्म के पार्ट 2 के लिए जो शूट कर रहे हैं, वो उनके जबरदस्त सोलो सीन्स पर फोकस करता है. जो रावण की भीतरी दुनिया और उसके पर्सनल संघर्षों को अच्छे से दिखाने के लिए तैयार हुआ है. यह शेड्यूल ‘रामायण पार्ट टू’ के लिए बेहद अहम है. क्योंकि इसी से तय होगा कि पार्ट 2 में श्री राम और रावण की लड़ाई को कैसे दिखाया जाएगा. अगर रावण के किरदार को पूरी शिद्दत से गढ़ा जाता है, तो फिल्म में एक खूंखार विलेन तो दिखेगा ही, साथ ही एक मजबूत इमोशनल हिस्सा भी जुड़ जाएगा.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments