बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17.88 लाख के गांजा, नशीली टेबलेट और इंजेक्शन किए नष्ट

बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17.88 लाख के गांजा, नशीली टेबलेट और इंजेक्शन किए नष्ट

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में जब्त मादक पदार्थो के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि निपटान (डिस्पोजल) समिति गठित की गई थी। जिसमें आज 02 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्रांर्गत बायोटेक फ्युल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पथर्रा में गांजा को जलाकर एवं टेबलेट, इंजेक्शन (नशीली दवाइयों) को भी विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट अधिनियम में निहित प्रावधान अंतर्गत नियमानुसार की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आपको बता दें कि दुर्ग रेंज के बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में जप्त 11 प्रकरणों में प्रयुक्त मादक पदार्थो गांजा, टेबलेट, इंजेक्शन (नशीली दवाइयों) को नष्ट किया गया है जिसमें जिला बेमेतरा के थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के 02 प्रकरणों में 84 किलो 615 ग्राम गांजा, थाना नवागढ में 01 प्रकरण में 01 किलो 634 ग्राम गांजा, थाना खम्हरिया में 01 प्रकरण में 40 ग्राम गांजा, थाना चंदनू में 01 प्रकरण में 490 ग्राम गांजा, थाना बेरला में 01 प्रकरण में 760 ग्राम गांजा, थाना दाढी में 01 प्रकरण में 02 किलो 20 ग्राम गांजा का पौधा, चौकी देवरबीजा 02 प्रकरण में 30 किलो 056 ग्राम गांजा एवं टेबलेट थाना नवागढ 01 प्रकरण में 114600 नग टेबलेट (नशीली दवाइयों), इंजेक्शन चौकी मारो 01 प्रकरण में 80 नग नशीली इंजेक्शन (नशीली दवाइयों), कुल 11 प्रकरणों में गांजा 119 किलो 408 ग्राम, 114600 नग टेबलेट, 74 नग इंजेक्शन (नशीली दवाइयों) जुमला कीमती लगभग 17 लाख 88 हजार 3 सौ 20 रूपये को विधिवत जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पर्यावरण विभाग से अनुमति उपरांत बायोटेक फ्युल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पथर्रा में गांजा को जलाकर एवं टेबलेट, इंजेक्शन (नशीली दवाइयों) को भी विधिवत नष्टीकरण किया गया।

इस नष्टीकरण कार्यवाही में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, जिला अबकारी अधिकारी डाँ. पलक नंद, एवं सउनि माधव सिंह, प्रधान आरक्षक खुबचंद बघेल, अनिल तिवारी, विक्रम सिंह, विनोद पात्रे, दीना नाथ यादव, ओम प्रकाश मनहर, नंदलाल चतुर्वेदी, नरेन्द्र सिंह, सुखेलाल बंजारे, महिला प्रधान आरक्षक अनुपमा दुबे, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अमित निषाद, तारकेश्वर साहू, असलम खान, हेमलाल साहू एवं बायोटेक फ्युल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पथर्रा के पदाधिकारी व बेमेतरा के अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजुद रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments