रायपुर में चाकूबाजी की वारदात का खुलासा, आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

रायपुर में चाकूबाजी की वारदात का खुलासा, आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

रायपुर, 02 मई 2026 : थाना टिकरापारा क्षेत्र में चाकूबाजी की गंभीर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मनोज यादव उर्फ दादू यादव को पुलिस ने धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

जानलेवा हमला कर आरोपी हुआ था फरार

जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल की रात शीतला चौक मठपुरैना क्षेत्र में निशांत पाल अपने दोस्त के साथ बैठा था, तभी आरोपी मनोज यादव वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए धारदार लोहे के चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना में निशांत पाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही थाना टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन कर आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी गई और आरोपी को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया गया।

चाकू भी बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।

मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 370/2026, धारा 109 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments