रायपुर :भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘सुशासन तिहार’ को मिल रहे अपार जन-समर्थन से कांग्रेसी खेमे में भारी खलबली मच गई है. सुशासन तिहार केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पिछले ढाई साल के पारदर्शी और जवाबदेह शासन का रिपोर्ट कार्ड है. कांग्रेस के नेता अब कुंठा में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. पांच साल तक छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाने वाले आज सुशासन शब्द से ही घबरा रहे हैं और कांग्रेस को अपना अस्तित्व खतरे में नजर आने लगा है. कांग्रेस के शासन में ‘कुशासन और कमीशनखोरी’ का बोलबाला था, जबकि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में आज अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभबिना किसी बाधा के पहुंच रहा है.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
नीट (यूजी) 2026 परीक्षा आज
रायपुर. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी का आयोजन 3 मई को किया जाएगा. देशभर के साथ ही रायपुर के 26 केन्द्रों में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिला नोडल अधिकारी के अनुसार परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे निर्धारित है. परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. जारी एडवाइजरी में परीक्षा समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक तय की गई है. परीक्षा केंद्र में सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा. बायोमेट्रिक जांच और एंटी-चीटिंग सिस्टम से सख्त निगरानी होगी.
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज
रायपुर. राजधानी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी. गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि का विरोध किया जाएगा. प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन होगा. इस दौरान विधायक पूर्व विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे.


Comments