सुशासन तिहार में CM साय का सख्त संदेश: “जनता की सुनो, सुनाओ मत”, आज से करेंगे औचक निरीक्षण

सुशासन तिहार में CM साय का सख्त संदेश: “जनता की सुनो, सुनाओ मत”, आज से करेंगे औचक निरीक्षण

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन तिहार का आगाज हो गया है, राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री साय पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हो चुके हैं. बता दें कि इस अभियान में मुख्यमंत्री साय आम नागरिकों से रूबरू होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे. मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल भी रवाना हुए हैं.

एक मई से छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार की शुरुआत हो गई है। तिहार 10 जून तक चलेगा। सुशासन तिहार से पहले मुख्यमंत्री ने जिले के कलेक्टर्स से लेकर अफसरों से दोटूक कहा है, तिहार के दौरान जनता की सुनें, सुनाएं नहीं। सीएम विष्णुदेव साय ने साफ कर दिया है, तिहार जनता के लिए है, उनकी दिक्कतों को सुने,समझें और निराकरण की कोशिश करें। सीएम ने अफसरों को जो हिदायत दी है, उस पर काम हो रहा है या नहीं, अफसर जनता की सुन रहे हैं या नहीं और उनका काम हो रहा है या नहीं, इन सब बातों की जानकारी लेने और सरकार के कामकाज के साथ ही अधिकारियों के कामकाज और जनता के प्रति उनके व्यवहार का फीडबैक लेने आज से औचक निरीक्षण करेंगे। सीएम के औचक निरीक्षण को लेकर अफसरों में हड़कंप मच गया है।

सीएम विष्णुदेव साय के कड़े तेवर को देखते हुए अफसर इस बात को लेकर हलाकान हैं, सीएम का हेलीकॉप्टर उनके जिले में तो नहीं उतर रहा है। सीएम के औचक निरीक्षण को लेकर प्रदेशभर के अफसरशाही में हलचल देखने को मिल रहा है। कलेक्टर्स से लेकर आला अधिकारी अपने मातहतों को सीधेतौर पर शिविरों में मौजूद रहने। शिविर में आने वाले शहरवासियों से लेकर आम लोगों से सीधे व्यवहार करने, उनकी सुनने और उनके द्वारा बताई जा रही समस्याओं के निराकरण पर फोकस करने की हिदायत दी है। सीएम के औचक निरीक्षण की जानकारी जब से अफसरों को लगी है, जिले में मुस्तैदी तो दिखाई दे रही है, साथ ही शिविरों में सभी विभागों के अधिकारियों से लेकर मैदानी अमलों की मौजूदगी को लेकर हिदायतें दी जा रही है। यह भी देखने में आ रहा है, कलेक्टर व विभाग प्रमुखों का फोकस शिविर और शिविर स्थल पर पहुंचने वाले आम लोगों पर है।

हेलीकॉप्टर गांव में उतरेगा, सीएम लगाएंगे चौपाल

सुशासन तिहार के मौके पर सरकार के कामकाज की तस्वीर देखने और जिले के अफसरों का आम लोगों से जुड़ाव व उनके काम के तरीके की सीधी पड़ताल और फीडबैक के लिए सीएम साय का हेलीकॉप्टर गांव में उतरेगा। सीएम ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे। उनके बीच बैठेंगे। संवाद का मतलब साफ है, सरकार के कामकाज तो फीडबैक लेंगे ही, साथ ही अफसरों के काम करने के तरीके, उनको काम विभाग से हो रहा है या नहीं, केंद्र व राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जैसे कामकाज को लेकर सीएम सीधे ग्रामीणों से सवाल करेंगे और अफसरों के काम करने के तरीके को परखेंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सरकार का फोकस, खेत,खलिहान और किसान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पूरा फोकस, खेत, खलिहान और किसानों पर है। सुशासन तिहार शुरू होने से पहले ही राज्य सरकार ने शिविरों के जरिए राजस्व से जुड़े प्रकरणों के निराकरण का निर्देश प्रदेशभर के कलेक्टर्स को दिया था। सीमांकन,नामांकन और बंटवारा से जुड़े राजस्व प्रकरणों को निपटाने का दोटूक निर्देश दिया था। औचक निरीक्षण के दौरान सीएम का इन कामों पर फोकस रहेगा। ग्रामीणों से इस संबंध में वे चर्चा भी करेंगे।

जन समस्या निवारण शिविर में हो सकते हैं शामिल

औचक निरीक्षण के दौरान सीएम साय, जन समस्या निवारण शिविर में भी शामिल हो सकते हैं। शिविर में पहुंचने वाले ग्रामीणों से सीधे संवाद भी कर सकते हैं। संवाद के जरिए कामकाज को लेकर फीडबैक भी लेंगे। जाहिर है, इस दौरान लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज भी गिरेगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments