जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा ले जाए जा रहे 15 मवेशी मुक्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा ले जाए जा रहे 15 मवेशी मुक्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले की शिवरीनारायण पुलिस को मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय मवेशी तस्करी गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 नग भैंस और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं।जब्त किए गए मवेशियों की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त तीनों पिकअप वाहनों की कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी भैंसों को तस्करी कर ओडिशा के बूचड़खाने ले जा रहे थे। सभी आरोपी ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलारी, रूपेश कुमार और प्रकाश राणा शामिल हैं।

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिवहन अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments