परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत 06 मई 2026 को लॉटरी प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। यह लॉटरी प्रक्रिया SMDC (स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति) के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगणों की उपस्थिति में संपन्न की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनी रहे।विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर केवल उन कक्षाओं में लॉटरी आयोजित की जाएगी, जहाँ सीटें रिक्त हैं और आवेदनों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक है।लॉटरी प्रक्रिया विद्यालय परिसर में निर्धारित समय पर आयोजित होगी, जिसमें अभिभावकों की उपस्थिति भी रहेगी। चयनित विद्यार्थियों की सूची लॉटरी के तुरंत बाद विद्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाएगी।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
प्राचार्य मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें तथा विद्यालय द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कर प्रवेश की औपचारिकताएँ पूर्ण करनी होंगी।


Comments