तमिलनाडु में बहुत बड़ा फेरबदल हो गया है। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में दो पुरानी पार्टियों डीएमके और एआईडीएमके की करारी हार हुई है। दो साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी ने बहुत बड़ी जीत दर्ज की है। विजय का तूफान डीएमके को उड़ा ले गया है। मुख्यमंत्री स्टालिन चुनाव हार गए हैं। विजय ने 49 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटों के साथ सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरी है। तमिलनाडु में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। एक्टर विजय की पार्टी टीवीके बहुमत के काफी करीब जाकर अटक गई है। इसके साथ ही तमिलनाडु में मुख्यमंत्री की रेस तेज हो चुकी है। विजय किसके साथ सरकार बनाएंगे ये एक दो दिन में क्लियर हो जाएगा।
राहुल गांधी ने की विजय से बात
तमिलनाडु में TVK की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के साथ वहां सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस राहुल गांधी ने TVK प्रमुख से फोन पर बात की और उन्हें जीत की बधाई दी जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। अब सवाल है कि थलापति विजय किस पार्टी से समर्थन लेंगे। अगर कांग्रेस से समर्थन लेते हैं फिर भी 5 सीट कम पड़ेगी। इसलिए AIADMK से गठबंधन को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। चुनावों के रिजल्ट आने के बाद देर रात थलापति विजय के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बता दें कि तमिलनाडु में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। विजय की पार्टी 234 सीटों में से 108 सीटें जीत चुकी है और बहुमत के जादुई आंकड़े से वो सिर्फ 10 सीटें दूर हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
क्या है सरकार बनाने का समीकरण?
सामान्य बहुमत के आंकड़े से कुछ कम रह गई TVK सरकार बनाने के लिए तीन सिनारियो पर मंथन कर रही है।
पहला सिनारियो: DMK गठबंधन के छोटे दलों के साथ सरकार का गठन
दूसरा सिनारियो: DMK और AIDMK दोनों गठबंधन में से छोटे दलों को साथ लेकर सरकार का गठन
सूत्रों के मुताबिक, TVK, कांग्रेस सहित दूसरे छोटे दलों के साथ गठबंधन पर मंथन कर रही है। TVK सभी घटक दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने पर भी विचार कर रही है ताकि सामान्य बहुमत होने के बावजूद स्थिर सरकार बन सके।
तीसरा सिनारियो: गठबंधन के बाकी दलों को हटाकर सिर्फ AIADMK के समर्थन के साथ मजबूत सरकार का गठन


Comments