सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा, निरीक्षक को मंच पर लगाई फटकार

सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा, निरीक्षक को मंच पर लगाई फटकार

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर सांसद भोजराज नाग अपने तीखे तेवरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार सांसद ने भरे मंच से मत्स्य निरीक्षक को जमकर फटकार लगा दी। 

सांसद ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी
कार्यक्रम के दौरान योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंचने पर सांसद का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए मत्स्य निरीक्षक को मंच से ही खरी-खरी सुना दी। सांसद की नाराजगी के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए, जबकि मत्स्य निरीक्षक असहज नजर आए। 

 ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने किया प्रस्थान
बताया जा रहा है कि, डांट-फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर निकल गए। गौरतलब है कि, इससे पहले भी सांसद भोजराज नाग कई अधिकारियों को सार्वजनिक मंच से फटकार लगा चुके हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments