राजधानी में संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद, पुलिस जांच जारी

राजधानी में संदिग्ध पार्सल से 16 लाख रुपये नगद बरामद, पुलिस जांच जारी

रायपुर : राजधानी में एक संदिग्ध पार्सल से बड़ी मात्रा में नगदी मिलने का मामला सामने आया है। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित हंस ट्रेवल्स कार्यालय में पुलिस ने छापा मारकर 16 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को सूचना मिली थी कि कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे एक पार्सल में संदिग्ध वस्तु है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के निर्देशन में टीम ने मौके पर दबिश दी।

 ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तलाशी के दौरान पार्सल से तीन सफेद बोरों में भरी नगदी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि इसमें 20 रुपये के नोटों की 400 गड्डियां और 10 रुपये के नोटों की 800 गड्डियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये है।

पुलिस ने इस संदिग्ध नगदी को जब्त कर मामले में बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग को भेज दी गई है, ताकि पैसे के स्रोत और वास्तविक मालिक का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम पार्सल के जरिए क्यों और किसके द्वारा भेजी जा रही थी। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments