दंतेवाड़ा :सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत कुआकोंडा विकासखंड के ग्राम पंचायत हल्बारास में गुरुवार जनसमस्या निवारण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।यह शिविर हल्बारास क्लस्टर की 9 ग्राम पंचायतों हल्बारास, मैलावाड़ा, कुआकोंडा, गड़मीरी, रेंगानार, नकुलनार, हीतावर, गोंगपाल एवं बड़ेहड़मामुंडा को सम्मिलित कर आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ “सुशासन तिहार, प्रशासन गांव की ओर” थीम के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुआकोंडा सुकालू मुडामी, जनपद सदस्य मनीषा कोराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।पंचायत के नोडल अधिकारी देवेंद्र उईके द्वारा शिविर की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत प्राप्त विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण करना है। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, कृषि, आयुष, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, इंडिया पोस्ट, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन, सहकारिता, बिजली, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, लोक निर्माण, श्रम, आदिवासी विकास, स्वास्थ्य, क्रेडा, पीएमजीएसवाय, अंत्यावसायी एवं आधार विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की कार्रवाई संबंधित विभागों द्वारा की जा रही है। जिनके निराकरण पश्चात आवेदकों को सूचित भी किया जाएगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने जनसमस्या निवारण शिविर का निरीक्षण कर विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीण जनों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर विभिन्न विभागों से जानकारी एवं लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार धु्रव ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सहकारिता विभाग को पशुपालकों के लिए अनिवार्य रूप से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी शिविरों का आयोजन मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र में करने, सभी विभागों द्वारा योजनाओं एवं बैंक खाता खोलने हेतु हार्ड कॉपी आवेदन फार्म उपलब्ध कराने तथा आवास एवं पेंशन हितग्राहियों को आगामी शिविरों में ही राशि भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 72 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 3 किसानों को जाल वितरण किया गया। वहीं 11 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा 10 लोगों को श्रमिक कार्ड वितरित किए गए।


Comments