रायपुर : राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऑटो चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ ऑटो वाहन भी बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भानू प्रताप भोई ने 5 मई 2026 को थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 3 मई को अपना ऑटो वाहन क्रमांक CG 04 PH 9142 घर के पास डॉ. राजेंद्र नगर इलाके में खड़ा किया था। कुछ समय बाद वाहन वहां से गायब मिला। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 253/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर भी सक्रिय किए गए। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
पुलिस ने संदेही राकेश प्रताप सिंह से पूछताछ की, जिसमें उसने ऑटो चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 50 हजार रुपए कीमत का चोरी हुआ ऑटो वाहन बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश प्रताप सिंह (42 वर्ष) निवासी बीएन सिटी, शिव मंदिर के पास, लोखंडी थाना सकरी जिला बिलासपुर तथा वर्तमान में संतोषी नगर, पानी टंकी के पास, खमतराई रायपुर के रूप में हुई है।फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


Comments