दंतेवाड़ा : संयुक्त जिला कार्यालय भवन दंतेवाड़ा के सभागृह में जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा गुरुवार दंतेवाड़ा जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों,उप अभियंता एवं पीआईयू को शासन के निर्देशानुसार बैठक ली गई।जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आने वाले ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के सभी विषयों पर गहन रूप से चर्चा की गई एवं साथ ही इस अवसर पर कलेक्टर के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नए नियमों में हुए बदलाव के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।एवं नगरीय निकायों में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2025- 26 की तैयारी का गहन रूप से समीक्षा की गई।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है


Comments