मजदूर एकता का उत्सव: INTUC किरंदुल का तीन दिवसीय भव्य आयोजन, खेल–संस्कृति–सम्मान का अद्भुत संगम

मजदूर एकता का उत्सव: INTUC किरंदुल का तीन दिवसीय भव्य आयोजन, खेल–संस्कृति–सम्मान का अद्भुत संगम

(अरुण शर्मा संवाददाता) किरंदुल : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस एवं इंटक स्थापना दिवस के अवसर पर मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन (INTUC) किरंदुल द्वारा 2, 3 एवं 5 मई 2026 को आयोजित तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम उत्साह, एकता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने श्रमिकों और नगरवासियों के बीच भाईचारे, सहयोग और संगठनात्मक शक्ति की शानदार मिसाल पेश की।
कार्यक्रम की शुरुआत 2 मई को डे-नाइट सद्भावना टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता से हुई, जो देर रात तक रोमांचक मुकाबलों के साथ जारी रही। प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। पहले मैच में एल-4 ऑपरेटर एवं मैकेनिक टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे मुकाबले में ठेका श्रमिक टीम ने वरिष्ठ कर्मचारियों को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर के बाद ठेका श्रमिक टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। 3 मई को आयोजित आनंद मेला कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। हल्की बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, मनोरंजन गतिविधियों और उत्सवमय माहौल ने पूरे परिसर को जीवंत बना दिया। बारिश की फुहारों के बीच लोगों ने मेले का भरपूर आनंद लिया, जिससे आयोजन की रौनक और बढ़ गई।

 ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कार्यक्रम के अंतिम दिन 5 मई को गांधी भवन, इंटक श्रमिक सदन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। साथ ही आनंद मेले में सक्रिय योगदान देने वाले सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों एवं उनके प्रशिक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान राशि प्रदान की गई। पूरे समारोह में तालियों की गूंज और सम्मान का वातावरण बना रहा।समापन अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए.के. सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि INTUC सदैव श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं, बल्कि संगठन की एकजुटता और श्रमिक शक्ति को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यालय सचिव रविश तिवारी एवं उपाध्यक्ष जियाउल हसन ने किया। आयोजन की सफलता में यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
अंततः यह आयोजन समाज में एकता, सहयोग और श्रमिक सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायक प्रयास साबित हुआ, जिसने एक बार फिर यह संदेश दिया कि “श्रमिक शक्ति ही समाज की सच्ची नींव है।”








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments