सुकमा : शुक्रवार को जिला सुकमा में केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय निक्षय निरामय 2.0 चलाया जा रहा है जिसमें आज सीआरपीएफ 226 बटालियन के जवानों द्वारा निक्षय मित्र बन अपना पंजीयन करा कर जिले के कुल 15 TB मरीजों को 6 माह का पोषण आहार प्रदाय किया गया ।इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश मरीजों को उच्च पोषण आहार देना जिससे वह इस बीमारी को आसानी से मात देकर इलाज को और बेहतर कर सके ।।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता 226 बटालियन से श्री एच पी सिंह यूनिट कमांडेंट ने की वहीं यूनिट से असिस्टेंट कमाडेंट श्री जी नबी व डॉ बी नागमणी(एस एम ओ/डी सी) मंचासिन रहे विशेष अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के कुशवाह, कार्यक्रम समन्वयक मुकेश रॉय , जिला TB/HIV समन्वयक जयनारायन सिंह उपस्थित थे इस संपूर्ण कार्यक्रम में अहम योगदान यूनिट हॉस्पिटल स्टॉफ 226 सुकमा का रहा।इस प्रकार की गतिविधि से जुड़ने व निश्चय मित्र बनने के लिए आप जिला क्षय उन्मूलन केंद्र सुकमा में संपर्क कर सकते हैं।।


Comments