IPL ऑरेंज कैप की दौड़ में नया ट्विस्ट, वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ विदेशी खिलाड़ी आगे

IPL ऑरेंज कैप की दौड़ में नया ट्विस्ट, वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ विदेशी खिलाड़ी आगे

ऑरेंज कैप की रेस इस वक्त जबरदस्त तरीके से चल रही है। मजे की बात ये है कि बीच में जो वैभव सूर्यवंशी इसके प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, वे बहुत पीछे चले गए हैं, वहीं अब अभिषेक शर्मा भी पहले नंबर की कुर्सी से हट गए हैं। इस वक्त विदेशी खिलाड़ी के सिर पर ये कैप सजी हुई है, हालांकि टॉप 5 बल्लेबाजों के बीच रनों का अंतर बहुत कम रह गया है, इसलिए कब फिर से कैप बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। 

हेनरिक क्लासेन ने अपने नाम की आईपीएल की ऑरेंज कैप

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले हेनरिक क्लासेन ने इस वक्त आईपीएल ऑरेंज कैप पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने 11 मैच खेलकर 494 रन बना लिए हैं। यानी अब वे 500 रन के बिल्कुल करीब खड़े हैं। उन्होंने अब तक 36 चौके और 23 छक्के लगाए हैं और वे 157.32 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ही खेलने वाले अभिषेक शर्मा इस वक्त इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने 11 मैच खेलकर 475 रन बनाए हैं। उनके नाम 43 चौके और 36 छक्के अब तक आ चुके हैं। 

 ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

केएल राहुल और ईशान किशन भी हैं इस कैप के दावेदार

केएल राहुल भी इस कैप को पहन चुके हैं, लेकिन अब वे तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। राहुल ने अब तक 10 मैच खेलकर 445 रन बनाए हैं। उन्होंने 44 चौके और 24 छक्के लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी अभी 180 से अधिक का चल रहा है। चौथे नंबर पर भी सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन हैं। उन्होंने 11 मैच खेलकर अब तक 409 रन बना लिए हैं। उनके नाम 41 चौके और 22 छक्के हैं। टॉप 4 में तीन बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद के ही हैं, इसलिए ये टीम इस वक्त अंक तालिका में पहले नंबर पर चल रही है, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। 

वैभव सूर्यवंशी रह गए पीछे, एक बड़ी पारी की दरकार

इस बीच कभी पहले नंबर के दावेदार रहे वैभव सूर्यवंशी पीछे रह गए हैं। उन्होंने 10 मैच खेलकर 404 रन बनाए हैं। उन्होंने 35 चौके और 37 छक्के लगाए हैं। वे 200 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अब नंबर 5 पर आ गए हैं। हालांकि एक बड़ी पारी उन्हें फिर से टॉप पर पहुंचा सकती है। इस बीच संजू सैमसन भी 400 से अधिक रन बना चुके हैं, वे भी इस कैप की दावेदारी में शामिल हैं। 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments