कम कीमत में बड़ा धमाका, ₹10 हजार रेंज में लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन

कम कीमत में बड़ा धमाका, ₹10 हजार रेंज में लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन

नई दिल्ली:tel Zeno 200 को शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो इस साल की शुरुआत में आए Zeno 100 मॉडल के साथ मौजूद रहेगा। ये हैंडसेट देश में फिलहाल सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और तीन कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके बैक पैनल पर एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर LED फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक देती है। लेटेस्ट itel Zeno 200 को एक ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट पावर देता है।

itel Zeno 200 की कीमत और उपलब्धता

भारत में itel Zeno 200 की कीमत 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले इकलौते वेरिएंट के लिए 10,399 रुपये है। टेक फर्म का ये लेटेस्ट Zeno सीरीज स्मार्टफोन फिलहाल Amazon पर 549 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। itel Zeno 200 को कॉमेट ऑरेंज, मीटियर टाइटेनियम और नाइटली ब्लू कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।

 ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

itel Zeno 200 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

itel Zeno 200 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Android 15 (Go edition) पर चलता है। टेक फर्म ने अपने इस लेटेस्ट Zeno सीरीज फोन में 6.75-इंच की HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) IPS LCD टचस्क्रीन दी है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 16.7 मिलियन कलर्स और 590 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। कंपनी का दावा है कि itel Zeno 200 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

नए itel Zeno 200 को ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट पावर देता है, जो 12nm प्रोसेस पर बना है। ये प्रोसेसर 1.8GHz की पीक क्लॉक स्पीड देने का दावा करता है। इसमें 4GB LPDDR4x रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। सेफ्टी के लिए इसमें फेस अनलॉक सपोर्ट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

कैमरे की बात करें तो itel Zeno 200 के बैक पर f/1.85 अपर्चर वाला सिंगल 13-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये हैंडसेट 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में कैपेबल है।

itel Zeno 200 में 5,000mAh की बैटरी है जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर 46 दिनों तक का स्टैंडबाय, 30 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक या 28 घंटे से ज्यादा का टॉक टाइम देती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, अल्ट्रा-लिंक (UltraLink) और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। itel Zeno 200 की थिकनेस 8.29mm है और इसका वजन लगभग 185 ग्राम है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments