वर्षों की मांग पूरी: विधायक जनक ध्रुव ने ग्राम हीराबतर में 23 लाख के सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

वर्षों की मांग पूरी: विधायक जनक ध्रुव ने ग्राम हीराबतर में 23 लाख के सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद/छुरा :विकासखंड छुरा क्षेत्र के ग्राम हीराबतर में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक जनक ध्रुव ने ग्राम हीराबतर पहुंचकर मंडी बोर्ड द्वारा स्वीकृत 23 लाख रुपये लागत के सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। यह सीसी रोड बजरंग चौक से तालाब मार्ग तक बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं बारिश के दिनों में जल भराव और कीचड़ से मुक्ति मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में इस मार्ग पर आवागमन काफी कठिन हो जाता था, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों एवं आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सीसी रोड निर्माण से गांव की तस्वीर बदलेगी और लोगों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस अवसर पर विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, पानी और शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की गति जारी रहेगी। साथ ही ग्राम हीराबतर में स्कुल भवन की समस्या पिछले दस सालों से बना हुआ था उसके लिए भी लगभग 11 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है जिसका काम जल्द शुरू होगा।

ग्रामीणों ने अपनी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर विधायक जनक ध्रुव का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भीखम मरकाम, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिगेंद्र ठाकुर, ग्राम पटेल कल्याण मरकाम, पूर्व सरपंच प्रताप सिंह नेताम, पूर्व पंच टकेश नेताम, ईश्वर नेताम, ग्राम प्रमुख बेद राम ठाकुर, ग्राम सचिव प्रताप नेताम, भाव सिंह ठाकुर, दया राम नागेश, पुनारद ठाकुर, मनहरण यादव, चैत राम टांडे , ग्राम कोटवार तुलसी राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments