बचेली/दंतेवाड़ा: एसएस फाउंडेशन द्वारा गोआ में आयोजित 'मिसेज इंडिया international' के पांचवें सीजन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है।बचेली की सीमा साहू ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर 'मिसेज इंडिया यूनिवर्स क्लासिक' का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
दो दिनों तक चली कड़ी प्रतियोगिता
शिखा साहू द्वारा आयोजित इस भव्य इवेंट में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।दो दिनों तक चले इस समारोह में प्रतिभागियों को विभिन्न कड़े चरणों से गुजरना पड़ा, जिसमें शामिल थे:
टैलेंट राउंड: जहाँ प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
क्वेश्चन-आंसर राउंड: जहाँ बुद्धिमत्ता और हाजिरजवाबी की परीक्षा हुई।
बॉलीवुड राउंड: जिसमें ग्लैमर और स्टाइल का तड़का देखने को मिला।
गाउन राउंड: जहाँ एलिगेंस और आत्मविश्वास को परखा गया।
निर्णायकों के लिए रही मुश्किल चुनौती
सभी राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीमा साहू ने जूरी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता इतनी कड़ी थी कि निर्णायक मंडल (Jury Members) के लिए विजेता का चयन करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। अंततः, सीमा के व्यक्तित्व और प्रतिभा ने उन्हें 'मिसेज इंडिया यूनिवर्स क्लासिक' के ताज तक पहुँचाया।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने पहनाया ताज
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल मौजूद रहीं। उन्होंने सीमा साहू को विजेता का क्राउन पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज सेविका किरण भदौरिया ने प्रशन्नता जताते हुए कहा सीमा साहू प्रेरक मातृशक्ति है हमें उन पर गर्व हैं। वार्ड पार्षद हरीश शर्मा नें कहाँ ये हमारे लिए गौरव का विषय हैं।इस उपलब्धि से न केवल सीमा साहू के परिवार में हर्ष का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र में उनकी इस सफलता की सराहना की जा रही हैं।


Comments