बिलासपुर रेंज में IPS आंजनेय वार्ष्णेय को गरिमामयी विदाई, आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा— “युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत”

बिलासपुर रेंज में IPS आंजनेय वार्ष्णेय को गरिमामयी विदाई, आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा— “युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत”

बिलासपुर : पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में गुरुवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.) के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर एक गरिमामयी एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान आईजी श्री गर्ग ने श्री वार्ष्णेय के उत्कृष्ट कार्यकाल, अनुशासित कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्री आंजनेय वार्ष्णेय एक सफल, कर्मठ और सत्यनिष्ठ अधिकारी हैं, जिन्होंने न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया बल्कि पुलिस विभाग में अनुशासन की नई मिसाल भी कायम की।

आईजी श्री गर्ग ने कहा कि साइबर अपराधों पर उनकी मजबूत पकड़ तथा सामुदायिक पुलिसिंग के प्रति उनका सेवाभाव विभाग के लिए एक बड़ी संपत्ति रहा है। उन्होंने युवा अधिकारियों के लिए श्री वार्ष्णेय को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

उल्लेखनीय है कि श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने 23 अप्रैल 2025 से 08 मई 2026 तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व वे धमतरी एवं कोंडागांव जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान श्री वार्ष्णेय ने मिले सम्मान के लिए आईजी श्री गर्ग एवं पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि राज्य से स्थानांतरण के बाद भी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता मांगे जाने पर वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रेंज श्री विवेक शर्मा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री वार्ष्णेय को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन श्री विवेक शर्मा द्वारा किया गया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments