CM हाउस घेराव पर NSUI पर बड़ा एक्शन, अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

CM हाउस घेराव पर NSUI पर बड़ा एक्शन, अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने वाले NSUI कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है. अज्ञात कार्यकर्ताओं पर सिटी कोतवाली थाने में NSUI दर्ज की गई है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी. आरोप है कि लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हुए. शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय कर्मचारियों पर हमला समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर कायम की गई है.

दरअसल, बुधवार को प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले थे. प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों छात्र-युवा कार्यकर्ताओं ने बूढ़ापारा से रैली निकालकर सीएम हाउस की ओर कूच किया. इस दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की. पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखने को मिली थी. कार्यक्रम में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ शामिल होने पहुंचे थे.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कार्यक्रम में कौन-कौन हुआ था शामिल ?

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर एज़ाज ढेबर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व विधायक गुलाब कामरो, संजीव शुक्ला, पंकज मिश्रा, सुबोध हरितवाल, निखिल कांत साहू, अजीत कुकरेजा, भावेश शुक्ला, अमित शर्मा, हेमंत पाल, शांतनु झा, प्रशांत गोस्वामी समेत प्रदेशभर से NSUI पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

जानकारी के मुताबिक, NSUI के सीएम हाउस घेराव के दौरान लाठी,डंडे समेत पथराव किया गया, जिसपर पुलिस ने एक्शन लिया गया है. बताया जा रहा है कि हमले में पुलिसकर्मी मोहन ध्रुव,माडवी बुधरा,रमेश कुडियाम,जैनेन्द्र कुमार नाग, भोलेन्‍द्र ठाकुर, सोमा मडकाम,रामसिंह कवाची, उन्‍दाम राजू,अनिल भारती और सोयम मुकेश घायल हुए थे. मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments