छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का गठन, डॉ. कृतिका ठाकुर बनीं प्रदेशाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का गठन, डॉ. कृतिका ठाकुर बनीं प्रदेशाध्यक्ष

रायपुर : प्रदेश के कर अधिकारियों के हितों की रक्षा, विभागीय समस्याओं के समाधान और अधिकारियों की आवाज को प्रभावी मंच देने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ’ का विधिवत गठन किया गया। राजधानी रायपुर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अनुभवी और ऊर्जावान अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

संघ की नई कार्यकारिणी में डॉ. कृतिका ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। वहीं श्री अरुण कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष, श्री आशीष शुक्ला को सचिव, श्रीमती संगीता गजेन्द्र को संयुक्त सचिव तथा श्री संतोष कश्यप को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा संघ सदस्य एवं विशेष सदस्य के रूप में श्री सतीश विनायक गाड़गे, श्री अवधेश यादव, चित्ररेखा भुआर्य, सुनीति पैंकरा, स्वाति तिवारी, श्री पुरुषोत्तम बांधेय, श्री नंदकुमार कुर्रे, प्रणव देवांगन, दमोदर प्रसाद और सुरेश साहू को शामिल किया गया। संघ के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्री निशांत तिवारी को सौंपी गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बैठक के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभागीय समस्याओं, अधिकारियों की लंबित मांगों और कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ द्वारा अधिकारियों की प्रमुख मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण मसौदा भी तैयार किया गया है।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृतिका ठाकुर ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य कर अधिकारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण, उनके अधिकारों की रक्षा और शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी करना रहेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ शासन तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कर अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर जल्द ही शासन और संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और आगामी रणनीति पर भी सहमति बनी है।

इस अवसर पर प्रदेशभर से आए अधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संघ के सफल संचालन की कामना की।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments