कोरिया : ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत 11 मई को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन प्रेमाशंकर महादेव मंदिर, प्रेमाबाग,बैकुंठपुर में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, देवरहा बाबा समिति, प्रेमाशंकर मंदिर बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष से समन्वय से कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी पर्यटन/पुरातत्व, जिला कोरिया तथा एसडीएम बैकुण्ठपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां आपसी समन्वय एवं सहयोग से समयबद्ध तरीके से की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, यातायात एवं लाइव प्रसारण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का जिला स्तर पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसके लिए निर्धारित स्थल पर आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 11 मई 2026 को सोमनाथ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका राज्य एवं जिला स्तर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इस अवसर पर जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि इस पर्व का साक्षी बने और कार्यक्रम को सफल बनाएं।


Comments