रायपुर : राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक के पास शनिवार शाम को अचानक चलती बस में आग आग लगने की घटना सामने आई. सड़क पर सिटी बस से अचानक आग धधक उठी और धुआं निकलने लगा. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
जानकारी के मुताबिक, घटना पंडरी थाना क्षेत्र का है. सिटी बस में अचानक आग लगने की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बस में आग बुझाने के लिए कोई भी अग्निशमन उपकरण (Fire Extinguisher) उपलब्ध नहीं था. अबतक घटना में जनहानि की जानकारी नहीं है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी. जबतक दमकल वाहन पहुंची तबतक आग पूरी बस में फैल गई. देखते ही देखते लाखों की बस जलकर खाक हो गई. वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है.


Comments