राजनांदगांव में आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

राजनांदगांव में आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

 राजनांदगांव :  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना सोमनी थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानिए पूरी घटना

घटना सोमनी थाना क्षेत्र की है। बीते शनिवार की शाम सोमनी थाना क्षेत्र के जलाशय किनारे बैठे तीन दोस्तों पर अचानक बिजली गिर गई। घटना की चपेट में आने से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शानिवार शाम करीब 5ः30 बजे सोमनी बाजार पाठ क्षेत्र स्थित जलाशय के पास सोमनी निवासी 18 वर्षीय नीलकमल निषाद, 19 बर्षीय डोमेष बघेल और 18 वर्षीय लोकेश बंजारे बैठे थे। इसी दौरान तेज आंधी शुरू हुई और आकाशीय बिजली सीधे तीनों पर जा गिरी। घटना में तीनों गंभीर हालत में मौके पर ही बेहोश हो गए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इधर, जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का मेडिकल काॅलेज में उपचार जारी है।

वहीं, दो युवकों की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण घटना को लेकर चर्चा कर रहे है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments