आदिवासी अंचल छुरा के बेटे ने बढ़ाया मान, अमेरिका की आईटी कंपनी में दे रहे सेवाएं

आदिवासी अंचल छुरा के बेटे ने बढ़ाया मान, अमेरिका की आईटी कंपनी में दे रहे सेवाएं

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : आदिवासी अंचल छुरा नगर के लिए गर्व का क्षण है कि यहां के होनहार युवक प्रितम शुक्ला ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। छुरा नगर निवासी एवं जनपद पंचायत से सेवानिवृत्त ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी धनंजय शुक्ल के पुत्र प्रितम शुक्ला का चयन अमेरिका की प्रसिद्ध आईटी कंपनी सर्विस नाऊ (ServiceNow) में हुआ है, जहां वे वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रितम शुक्ला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा गांव और स्थानीय विद्यालयों में प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के बल पर आईटी क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने हैदराबाद, पुणे, मुंबई और बैंगलोर जैसे महानगरों की प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी सेवाएं दीं। अपने उत्कृष्ट कार्य और अनुभव के आधार पर उनका चयन विश्व की अग्रणी क्लाउड कंप्यूटिंग एवं सॉफ्टवेयर कंपनी सर्विस नाऊ में हुआ।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बताया जाता है कि सर्विस नाऊ एक बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी है, जो क्लाउड कंप्यूटिंग तकनीकों और डिजिटल वर्कफ्लो समाधान के क्षेत्र में कार्य करती है। इस प्रतिष्ठित कंपनी में चयनित होने वाले प्रितम शुक्ला छुरा नगर के पहले युवक माने जा रहे हैं, जिन्होंने अमेरिका की नामी-गिरामी कंपनी में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।प्रितम की इस उपलब्धि से पूरे छुरा नगर एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके परिवारजनों ने इसे वर्षों की मेहनत और संस्कारों का परिणाम बताया। वहीं उनके मित्रों, शुभचिंतकों, ब्राम्हण समाज एवं पत्रकार संघ ने प्रितम शुक्ला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रितम शुक्ला की सफलता प्रेरणास्रोत बन गई है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी में स्थान बनाना यह साबित करता है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर कोई भी युवा बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments