10वें दिन भी नहीं थमी ‘राजा शिवाजी’ की आंधी, रितेश देशमुख की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

10वें दिन भी नहीं थमी ‘राजा शिवाजी’ की आंधी, रितेश देशमुख की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

नई दिल्ली :मराठी सिनेमा की तरफ से हाल ही में फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज किया गया है। इस मूवी में अभिनेता रितेश देशमुख ने महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका को अदा किया है। एक्टर के अलावा रितेश ने इस मूवी के निर्देशक की कमान को भी संभाले रखा है। 

बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने अब तक शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और फिल्म की बंपर कमाई का सिलसिला रिलीज के 10वें दिन भी जारी रहा है। आइए जानते हैं कि दूसरे रविवार को इस मूवा का कलेक्शन कितना रहा है।

राजा शिवाजी के 10वें दिन की कमाई

रविवार का दिन पीरियड ड्रामा राजा शिवाजी की रिलीज का 10वां दिन रहा है। अक्सर देखा जाता है कि वीकेंड पर फिल्मों की कमाई में काफी तेजी देखने को मिलती है। ठीक यही आलम राजा शिवाजी को लेकर भी बना हुआ है और दूसरे संडे को ये मराठी फिल्म रफ्तार के घोड़े पर सवार हुई नजर आई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 10वें दिन रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जोकि एक शानदार आंकड़ा माना जा रहा है। इस बीच गौर किया जाए राजा शिवाजी के ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो अब तक ये फिल्म मराठी और हिंदी भाषा को मिलाकर 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

कुल मिलाकर कहा जाए फिल्म की ऐतिहासिक कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और ये फिल्म सिनेमाघरों में उनका भरपूर मनोरंजन भी कर रही है। यही कारण है जो राजा शिवाजी कमाई के मामले में धमाल मचाती हुई दिख रही है। जिस तरह से रितेश ने इस मूवी को तैयार किया है, उसकी प्रशंसा तमाम क्रिटिक्स द्वारा भी की गई है। 

राजा शिवाजी के बाद रितेश की अगली फिल्म

ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा राजा शिवाजी में रितेश देशमुख का एक्शन और इंटेस अवतार देखने को मिला है। अब ये चर्चा भी तेज हो गई है कि आने वाले समय में वह राजा शिवाजी के बाद किस मूवी में दिखेंगे। आपको बता दें कि रितेश की अगली फिल्म का नाम धमाल 4 है, जिसके जरिए वह कॉमेडी को जॉनर में वापसी करेंगे। 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments