एसएलआरएम सेंटर के मरम्मत एवं नवीन निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ, स्वच्छता व्यवस्था होगी और मजबूत

एसएलआरएम सेंटर के मरम्मत एवं नवीन निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ, स्वच्छता व्यवस्था होगी और मजबूत

किरंदुल :नगर पालिका परिषद किरंदुल के एसएलआरएम सेंटर में मरम्मत कार्य, शौचालय एवं पार्किंग शेड निर्माण,कन्वेयर बेल्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह द्वारा विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।नगर पालिका द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से इन कार्यों की शुरुआत की गई हैं। एसएलआरएम सेंटर नगर की स्वच्छता व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां प्रतिदिन नगर से एकत्रित कचरे का पृथक्कीकरण एवं निष्पादन किया जाता है। लंबे समय से यहां कार्यरत स्वच्छता दीदियों एवं कर्मचारियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस अवसर पर अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर पालिका स्वच्छता कर्मियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार आवश्यक विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि नवीन डोम शेड एवं अन्य निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्वच्छता दीदियों को धूप, बारिश एवं अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से काफी राहत मिलेगी। साथ ही बेहतर वातावरण में कार्य होने से कचरा पृथक्कीकरण कार्य भी अधिक व्यवस्थित और तेज गति से किया जा सकेगा।उन्होंने आगे कहा कि एक स्वच्छ और सुंदर नगर का निर्माण केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें नगरवासियों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। यदि सभी नागरिक गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर पालिका का सहयोग करें तो नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। नगर पालिका भविष्य में भी स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

वार्ड पार्षद बालसिंह कश्यप ने कहा कि एसएलआरएम सेंटर में किए जा रहे मरम्मत एवं डोम शेड निर्माण कार्य से स्वच्छता कर्मियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि नगर हित में ऐसे विकास कार्य अत्यंत आवश्यक हैं और नगर पालिका द्वारा लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments