आज की हलचल :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे,निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर,पढ़े और भी खबरें

आज की हलचल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे,निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर,पढ़े और भी खबरें

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आज महादेवघाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे. मुख्यमंत्री आज सुबह साढ़े 10 बजे महादेव घाट पहुंचेंगे. गुजरात के सोमनाथ मंदिर का 1000 वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है.  महादेव घाट से ही सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखेंगे. इसके बाद वह दोपहर ढाई बजे  टॉपर्स से मुलाकात करेंगे. 10वीं और 12वीं के टॉपर्स से मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित किया गया है.

निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

रायपुर. रायपुर में आज यानी 11 मई से 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा. जिले के बच्चों और युवाओं को 22 खेल विधाओं में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार शिविर की तैयारियों एवं रूपरेखा के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, रायपुर में एडीएम उमाशंकर बंदे ने खेल संघों और प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

रायपुर में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत

रायपुर. राजधानी रायपुर में लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे. पहला शिविर 11 मई को जोन-3 क्षेत्र में शंकरनगर स्थित सिंधु भवन, बीटीआई मैदान के सामने लगाया जाएगा. शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे.

आप करेगी बिरगांव नगर निगम के सामने प्रदर्शन

रायपुर. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमवार 11 मई को दोपहर 12 बजे राजधानी के करीब बिरगांव नगर निगम वार्ड-32 में एकत्रित होकर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे. आप नेताओं का आरोप है कि पेयजल संकट भीषण है, आम आदमी एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहा है और जनप्रतिनिधि व सरकार के नुमाइंदे अपने में मस्त हैं. उन्हें जनता की कोई फिक्र नहीं है. सरकार और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के खिलाफ आप नेता प्रदर्शन कर जनता की आवाज बुलंद करेंगे और समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन भी सौपेंगे. उक्त जानकारी आप के मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने दी.

भाजपा के संरक्षण में चल रहा महादेव सट्टा का विज्ञापन

रायपुर. कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार में खुलेआम महादेव सट्टा एप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में चलाए जाने पर सवाल उठाए. संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा कि जो सरकार अपने खिलाफ पोस्ट करने वाले आम आदमी के अकाउंट पर प्रतिबंध लगा देती है. क्या सरकार को इसकी जानकारी में नहीं है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम में महादेव सट्टा का खुलेआम विज्ञापन चल रहा है. जाहिर है कि भाजपा सरकार के संरक्षण में ही सट्टा एप चल रहा है. चुनाव के दौरान भाजपा महादेव बैटिंग एप को लेकर कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाकर राजनीति कर रही थी. पीएम मोदी से लेकर भाजपा के बड़े नेता तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर छवि धूमिल कर रहे थे. मोदी सरकार के संरक्षण में महादेव सट्टा एप चल रहा है. राज्य और केन्द्र में भाजपा की सरकार है. डबल इंजन सरकार को ढाई साल हो गए तो इसे क्यों बंद नही किया जा रहा है. क्यों रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी को गिरफ्तार करके हिन्दुस्तान नहीं लाया जा रहा है. शुभम सोनी का वीडियो भाजपा ने अपने आफिशयल हैंडल से अपने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करके जारी किया था. भाजपा बताए कि उनके पास यह वीडियो कहां से आया था.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments