अभिषेक बच्चन इन दिनों 'राजा शिवाजी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने रितेश देशमुख स्टारर छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी शहाजी भोसले की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को रिलीज हुई 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं और अभी भी इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को रितेश देशमुख ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है और साथ ही साथ लीड रोल भी निभाया है। रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा फिल्म में विद्या बालन, जेनेलिया डिसूजा और सलमान खान जैसे स्टार भी हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन सहित कई सितारों ने कोई फीस नहीं ली है। इन खबरों पर अब अभिषेक बच्चन ने खुद प्रतिक्रिया दी है।
राजा शिवाजी के लिए अभिषेक बच्चन ने नहीं ली फीस?
भिषेक बच्चन ने 'राजा शिवाजी' के लिए फीस चार्ज न करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'आजकल रील्स में फैक्ट्स और फिगर्स की बात हो रही है और लोगों को कलाकारों की फीस, वैन की डिमांड जैसी बातों में मजा आ रहा है, लेकिन आखिर में ये एक आर्ट फॉर्म है। ऐसा आर्ट फॉर्म जो दिल से शुरू होता है। जब किसी प्रोजेक्ट पर यकीन सच्चा हो तो पैसी और सुविधाएं कोई मायने नहीं रखतीं। मेरे लिए अभिनय भावनात्मक जुड़ाव है। प्रेरणा ही कला की असली शुरुआत होती है।'
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
रितेश-जेनेलिया की अभिषेक बच्चन ने की तारीफ
अभिषेक बच्चन ने बातचीत के दौरान रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की भी जमकर तारीफ की। स्टार कपल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा- 'आज के समय में फिल्मों में बहुत सारी गणित लगाई जाती है, लेकिन रितेश और जेनेलिया ने साबित कर दिया है कि हर चीज नंबर्स पर नहीं टिकी होती। उनके लिये ये प्रोजेक्ट बहुत पवित्र था। उन्होंने कभी भी इस फिल्म को किसी प्रोजेक्ट की तरह नहीं देखा, बल्कि इसे फिल्म से कहीं बड़ा और पवित्र मानकर काम किया।'
फिल्म की भव्यता पर क्या बोले अभिषेक बच्चन?
अभिषेक ने फिल्म की भव्यता और चुनौतियों के बारे में बात करते हुए बताया कि मराठी सिनेमा में पहले कभी इतने बड़े स्केल पर कोई फिल्म नहीं बनी है। उन्होंने फिल्म की भव्यता का बारे में बात करते हुए कहा, 'यूनिट को खुश, सुरक्षित और मोटिवेटेड रखना बहुत मुश्किल काम था। मगर रितेश और जेनेलिया ने इन सभी जिम्मेदारियों को बखूबी संभाला। मुझे सेट पर कभी किसी की भी कोई शिकायत नहीं सुनाई दी। मैं उन्हें अपने परिवार से अलग नहीं मानता। वे बहुत ही प्यारे, डाउन टू अर्थ और भरोसेमंद दोस्त हैं। मैं मुंबई में पला बढ़ा हूं, इसलिए मैं मराठी से परिचित था, लेकिन स्क्रीन पर पहली बार मराठी बोल रहा था, इसलिए थोड़ा नर्वस था।'


Comments