लोहे का धारदार वस्तु हाथ में रखकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लोहे का धारदार वस्तु हाथ में रखकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : प्रार्थिया कुंजू बाई वर्मा उम्र 45 साल निवासी परसबोड थाना साजा जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 09 मई 2026 के रात्रि 09:30 बजे इनके घर के सामने दरवाजा के पास कोई व्यक्ति अश्लील गालिया देते इनके बडा लडका रवि का नाम लेकर बाहर निकल तुझे जान सहित मार डालूंगा कहकर बोल रहा था तब यह एवं इनके छोटे लडका घर से बाहर निकल कर देखे तो गांव का करण ठाकुर इनके बड़े लडका रवि वर्मा का नाम लेकर अश्लील गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था और अपने हाथ में लोहे का धारदार वस्तु पकड़ा था जिसको लहराते हुए रवि वर्मा को मारने काटने की धमकी दे रहा था। तब यह बोली क्यो मेरे लडके को गाली गलौच देकर मारने की बात कह रहे हो तब करण ठाकुर गुस्सा में आकर तुम अपने लडके को घर में छुपाकर रखे हो उसको बाहर निकालो आज उसे जान सहित मार दूंगा कहकर अश्लील गालिया दे रहा था  करण ठाकुर जिस तरह से घर के पास आकर हाथ में लोहे का धारदार वस्तु लेकर धमकी दे रहा था अगर रवि वर्मा घर में रहता तो कोई अप्रिय घटना कर देता कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 296, 351 (3) BNS, 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे को थाना साजा स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी करण ठाकुर उम्र 22 वर्ष, निवासी परसबोड थाना साजा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार वस्तु को पेश करने पर जप्त किया गया।

आरोपी आरोपी करण ठाकुर पिता गिरधारी ठाकुर उम्र 22 वर्ष, निवासी परसबोड थाना साजा जिला बेमेतरा को 10 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।  इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, सउनि बनवाली राम सोनकर, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, विजेन्द्र सिंह आरक्षक अर्जुन ध्रुव, गोलू पटेल सहित थाना साजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments