महासमुंद : महासमुंद थाना अंतर्गत चंडी गेट के पास ड्यूटी से लौट रहे सिक्योरिटी सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया गया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.मिली जानकारी के अनुसार ड्राईकेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी सुपरवाइजर का काम करने वाले बिरकोनी निवासी बसंत कुमार जोगी 09 मई 2026 को अपना डियुटी खतम करने के बाद मोटर सायकल से घर जा रहे थे.
इसी दौरान चंडी के गेट के पास डिवाईडर पार करते समय उनके आगे गार्ड का काम करने वाले पूरन यादव अपने मोटर सायकल से बसंत के आगे आ गया, जिसपर बसंत ने उसे बोला कि आगे में क्यों आ रहा है तो वह अनसूना करते हुये चला गया.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इसके बाद बसंत के सामने से एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति मनीष यादव एवं लक्ष्मीनारायण ऊर्फ गोलू साहू आये और किसको बोल रहा है बे कहकर वे लोग अपने मोटर सायकल से उतर कर आये और मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुये मनीष यादव ने हाथ मुक्का से बसंत के दाहिने गाल के ऊपर मार दिया तथा लक्ष्मीनारायण साहू बसंत के कालर को पकड़ा था.
इस दौरान दोनों बसंत को बोल रहे थे कि तू होली के समय बच गया उस समय भाग गया था और अभी ज्यादा करेगा तो जान सहित खतम कर देंगे कहकर धमकी दिये हैं.
वहीँ बसंत ने बताया कि उसके द्वारा मनीष यादव और लक्ष्मीनारायण साहू को कुछ नहीं बोला गया है. मनीष के द्वारा मारपीट करने से बसंत के दाहिने गाल के ऊपर कनपटी पर दर्द हो रहा है. घटना को संजय सिंग चौहान एवं आसपास के लोग देखें हैं एवं बीच बचाव किये हैं.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने मनीष यादव और लक्ष्मीनारायण ऊर्फ गोलू पर धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


Comments