नए मकान में प्रवेश से पहले जान लें, कौन-सी चीजें साथ ले जाना पड़ सकता है भारी

नए मकान में प्रवेश से पहले जान लें, कौन-सी चीजें साथ ले जाना पड़ सकता है भारी

घर सपनों और नई उम्मीदों का आधार होता है। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में गृह प्रवेश को एक पवित्र संस्कार माना गया है। अक्सर लोग नए घर में शिफ्ट होते समय अपना सारा पुराना सामान साथ ले जाते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो अपने साथ नकारात्मक ऊर्जा लेकर चलती हैं। अगर आप इन्हें अपने नए घर में ले जाते हैं, तो यह आपकी सुख-समृद्धि में बाधा डाल सकती हैं। आइए यहां उन चीजों के बारे में जानते हैं।

पुरानी झाड़ू
वास्तु शास्त्र में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, लेकिन नए घर के मामले में नियम अलग है। मान्यता है कि पुराने घर की झाड़ू अपने साथ वहां की परेशानियों, दरिद्रता और नकारात्मकता को समेटे होती है। अगर आप पुरानी झाड़ू नए घर में ले जाते हैं, तो आप अनजाने में पुराने घर के कष्टों को भी साथ ले आते हैं। इसलिए, नए घर में हमेशा नई झाड़ू का ही उपयोग करना चाहिए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

टूटे हुए बर्तन और कांच

अक्सर हम थोड़े से चटके हुए कांच के बर्तन या आईने को फेंकते नहीं हैं। वास्तु के अनुसार, टूटा हुआ कांच या चटके हुए बर्तन राहु का प्रतीक होते हैं। ये घर में मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी की वजह बनते हैं। नए घर की नई शुरुआत में ऐसे सामानों को भूलकर न ले जाएं।

बंद घड़ियां

रुकी हुई या बंद घड़ी वास्तु में अत्यंत अशुभ मानी जाती है। यह परिवार के सदस्यों की उन्नति में रुकावट पैदा करती है। अगर आपके पास ऐसी घड़ियां हैं, जो ठीक नहीं हो सकतीं, तो उन्हें नए घर में ले जाने के बजाय फेंक देना ही बेहतर है।

कांटेदार पौधे

सजावट के नाम पर कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे नए घर में नहीं ले जाने चाहिए। ये पौधे रिश्तों में कड़वाहट पैदा करते हैं और घर के में तनाव लाते हैं। इसकी जगह तुलसी, मनी प्लांट या अपराजिता जैसे शुभ पौधे ले जाएं।

जंग लगा लोहा और कबाड़

पुराने घर का कबाड़, जंग लगा हुआ लोहा या रद्दी का सामान शनि और राहु से जुड़े होते हैं। नए घर में जाने से पहले फालतू सामान को हटा देना चाहिए, ताकि सकारात्मक ऊर्जा जीवन में बनी रहे।

शुभ शुरुआत के लिए क्या करें?

नए घर में शिफ्ट होते समय सबसे पहले भगवान गणेश की प्रतिमा, गंगाजल, तुलसी का पौधा और एक भरा हुआ कलश लेकर प्रवेश करें। घर की दहलीज पर हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक बनाना न भूलें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments