किरन्दुल : एनएमडीसी बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स स्थित परियोजना चिकित्सालय को Integrated Health and Wellbeing Council द्वारा Novotel Hyderabad Convention Centre में आयोजित भव्य समारोह में “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार (टियर-2/3 शहर श्रेणी) से सम्मानित किया गया।यह गौरवपूर्ण पुरस्कार परियोजना की ओर से डा. एम वी लाल एवं डा. अभिषेक ने ग्रहण किया।यह प्रतिष्ठित सम्मान परियोजना चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, आधुनिक तकनीकी सुविधाओं, डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आज परियोजना चिकित्सालय अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से कर्मचारियों, उनके आश्रितों एवं आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को निरंतर बेहतर उपचार उपलब्ध करा रहा है।अमिताभ मुखर्जी अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक की दूरदर्शी सोच एवं डिजिटलीकरण की पहल से परियोजना चिकित्सालय ने आधुनिक एवं स्मार्ट स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है। अस्पताल में आईसीयू, एनआईसीयू, सीटी-स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एंडोस्कोपी, लेप्रोस्कॉपी, फेको सर्जरी, ब्लड बैंक, कंपोनेंट लैब, आपातकालीन सेवाएं सहित अनेक विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इसे क्षेत्र के अग्रणी चिकित्सालयों में शामिल करती हैं।
किरंदुल कॉम्प्लेक्स के रविंद्र नारायण, अधिशासी निदेशक के कुशल नेतृत्व एवं श्रीमती के. एल. नागवेणी, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन में चिकित्सालय के डॉक्टरों, नर्सों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी मेहनत, सेवा भावना एवं समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की हैं।


Comments