किरंदुल : किरंदुल एनएमडीसी परियोजना के अधिशासी निदेशक रवीन्द्र नारायण के निर्देशन एवम डीजीएम एचआर के एल नागवेणी के मार्गदर्शन में नैगम सामाजिक दायित्व के तहत परियोजना के आसपास के आदिवासी ग्रामीणों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।इसी तारतम्य में परियोजना द्वारा सीएसआर के तहत मंगलवार नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाकर ग्राम पंचायत कोड़ेनार के ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।जिसमें नि:शुल्क खून जांच,ब्लडप्रेशर, मलेरिया जांच,खांसी, सर्दी एवं बुखार आदि बीमारियों की जांच की गई।मेडिकल जांच टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ रामकृष्ण ने 55 ग्रामीणों की स्वाथ्य जांच की।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इस नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर के दौरान सरपंच मीना मण्डावी आदिवासी ग्रामीण व बच्चे भारी संख्या में उपस्थित थे।डाक्टर्स द्वारा जांच उपरांत आदिवासी ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाई प्रदान की गई।इस दौरान मेल नर्स सुनील,मधुसूदन मंडल,सुनीता बघेल, सुजीता कुंजाम उपस्थित रहें।


Comments