हिरोली में एएम/एनएस इंडिया किरंदुल का स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज

हिरोली में एएम/एनएस इंडिया किरंदुल का स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज

अरुण शर्मा संवाददाता किरंदुल : आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) किरंदुल द्वारा जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत हिरोली में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया।शिविर का मुख्य उद्देश्य गांव के गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और कुल 85 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।डॉक्टरों की टीम ने शिविर में आए मरीजों की बारीकी से जांच की और 59 मरीजों को मौके पर ही मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। इससे ग्रामीणों को शहर जाकर महंगी दवाइयां खरीदने की परेशानी से राहत मिली। इसके साथ ही शिविर में खून की जांच की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें 26 लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर और मलेरिया की जांच की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस शिविर को सफल बनाने में गांव के सरपंच, स्वास्थ्य केंद्र की मितानिन बहनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एएम/एनएस इंडिया की टीम ने सुनिश्चित किया कि शिविर में आए हर व्यक्ति को सही सलाह और उचित उपचार मिल सके।ग्रामीणों ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि खेती-किसानी के बीच गांव में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगने से उन्हें काफी सहूलियत मिलती है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र में स्वस्थ और खुशहाल जीवन को बढ़ावा मिल सके।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments