बेस्ट स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर 2026” से सम्मानित किरंदुल परियोजना अस्पताल, नर्स दिवस पर हुआ भव्य सम्मान समारोह

बेस्ट स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर 2026” से सम्मानित किरंदुल परियोजना अस्पताल, नर्स दिवस पर हुआ भव्य सम्मान समारोह

(अरुण शर्मा संवाददाता) किरंदुल :  एनएमडीसी के बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स स्थित परियोजना अस्पताल ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “बेस्ट स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर 2026” सम्मान प्राप्त कर बैलाडीला अंचल, दंतेवाड़ा जिले एवं समस्त एनएमडीसी परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनी हुई है।इस सफलता के पीछे एनएमडीसी के सम्माननीय CMD श्री अमिताभ मुखर्जी, निदेशक (मानव संसाधन) श्री के. के. ठाकुर, बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के अधिशासी निदेशक श्री रविन्द्र नारायण तथा परियोजना अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. वी. लाल का कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं उत्कृष्ट प्रबंधन प्रमुख रूप से जिम्मेदार रहा है

इंटक यूनियन ने दी बधाई, किया सम्मान

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल द्वारा अस्पताल पहुंचकर भव्य सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. वी. लाल को पुष्पगुच्छ, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।साथ ही समस्त डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम एवं अस्पताल कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, पेन एवं मिष्ठान भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्य, सेवा भावना एवं समर्पण की सराहना की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर विशेष सम्मान

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सिंग स्टाफ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नर्सों को सेवा, त्याग, करुणा और मानवता की सजीव प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके अथक योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. एम. वी. लाल, डॉ. अभिषेक, डॉ. मनीषा लाल, डॉ. एम. के. चौधरी, डॉ. अंजू साह, इंटक यूनियन से ए.के. सिंह (सचिव),  चिन्ना स्वामी (कार्यकारी अध्यक्ष),  जियाउल हसन, राकेश लाल,  सादाब जिलान,  जी रवि,  धनदीप सिंह, सौरभ राज,  हेमंत सोनवानी,  जयप्रकाश,  दिनेश, श्री टीकम साहू,  रोमियो मसीह,  योगेश साहू,  हीरालाल पटेल,  दीपक साहू,  सुनील कुमार वर्मा तथा नर्सिंग स्टाफ से सीनियर सिस्टर मनसिर नेताम, सिस्टर भगत सहित समस्त नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

 संचालन एवं आभार

कार्यक्रम का संचालन  फुलेश्वरी रीतू साहू द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री दिनेश साहू ने प्रस्तुत किया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments